‘ये तो आज करना ही था…’, फिलिस्तीन-इजराइल विवाद के बीच कल्कि कोचलिन ने डिलीट किया एक्स ऐप

0 544

नई दिल्ली : एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) को यूज नहीं करने का फैसला किया है। जिसके चलते एक्ट्रेस ने मंगलवार को अपने मोबाइल से एक्स ऐप (X App) को डिलीट कर दिया। कल्कि ने ऐसा कदम फिलिस्तीन और इजराइल (Palestine-Israel) के बीच चल रहे विवाद में दुखद दृश्यों से तंग आकर उठाया है। उन्होंने एक्स ऐप को अपने मोबाइल से डिलीट करने का एक स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

कल्कि कोचलिन ने एक्स डिलीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “ये तो आज करना ही था नफरत और दुष्प्रचार, विनाशकारी स्क्रॉलिंग, असहायता, लेकिन जो चीज वास्तव में मेरे लिए सीमा लांघ गई, जिसने मुझे वास्तव में एक सीमा खींचने के लिए मजबूर किया वह हजारों की संख्या में मारे गए फिलिस्तीनी बच्चों को नकारना या उचित ठहराना था या इजरायली महिलाओं के साथ बलात्कार, अत्याचार और हत्या का खंडन या महिमामंडन करना, मेरे पास बहुत कुछ था।”

कल्कि कोचलिन के इस फैसले की कई लोगों ने सराहना की। एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने कल्कि के इस कदम पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “अरे यार। बिल्कुल। अब कोई बारीकियां नहीं है! बस क्या है इसका कोई मतलब नहीं यह सब ध्रुवीकरण के बारे में है। यह या वह। एक पक्ष चुनें और दूसरे से नफरत करें। इसके अलावा, लगभग दो साल पहले ट्विटर से भी छुटकारा मिल गया था। अब तक की बेस्ट सफाई!”

इस फिल्म में नजर आएंगी कल्कि
बात करें कल्कि कोचलिन के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस आखिरी बार हालिया रिलीज फिल्म ‘गोल्डफिश’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने फिल्म ‘गली बॉय’ के बाद इस फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है। कल्कि की अपकमिंग फिल्म ‘एम्मा एंड एंजेल’ है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.