स्मृति ईरानी की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे ‘पठान’ मूवी के शाहरुख खान, साथ दिखीं ये टीवी एक्ट्रेस

0 365

नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की केन्द्रीय मंत्री, श्रीमती स्मृति ईरानी की बेटी, शनेल ईरानी ने अर्जुन भल्ला से कुछ दिन पहले शादी की. इस कपल ने राजस्थान के जोधपुर शहर में, एक खूबसूरत किले में सात फेरे लिए जहां की कई फोटोज भी वायरल हुई थीं. बता दें कि कुछ समय पहले ही इस कपल का वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया गया जिसमें कई सारे बॉलीवुड और टीवी स्टार्स मौजूद थे. शनेल और अर्जुन की शादी के रिसेप्शन में ‘पठान’ शाहरुख खान भी पहुंचे. आइए फोटोज पर एक नजर डालते हैं…

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शादी की तरह स्मृति और जुबिन ईरानी की बेटी का वेडिंग रिसेप्शन भी राजस्थान में होस्ट किया गया था. इस रिसेप्शन पार्टी में तमाम स्टार्स पहुंचे हैं, जिनमें से सोशल मीडिया पर जिसने सबसे ज्यादा हलचल मचाई है, वो ‘पठान’ यानी शाहरुख खान हैं. शाहरुख खान के साथ इस फोटो में एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार भी नजर आ रहे हैं. यह फोटो खुद एक्ट्रेस मौनी रॉय ने शेयर की है.

इस फोटो में तो आप स्मृति ईरानी और जुबिन ईरानी को शाहरुख खान, मौनी ओय और सूरज नाम्बियार के साथ देख सकते हैं लेकिन आपको बता दें कि और भी कई सारे सितारे इस वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे. इस लिस्ट में रॉनित रॉय और उनकी पत्नी, टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर और दिग्गज एक्टर जीतेंद्र जैसे नाम शामिल हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.