हड्डियों को मजबूत रखने के लिए इन चीजों को खाने में जरूर शामिल करें

0 247

नई दिल्ली: हमारा पूरा शरीर हड्डियों के ढांचे पर टिका होता है, इसलिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है. हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत होती है। सूरज की किरणें विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत हैं, लेकिन इसके लिए कुछ चीजों को खाने में भी शामिल करना बेहद जरूरी है। जब हड्डियां कमजोर हो जाती हैं तो जोड़ों में दर्द और अकड़न जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। बढ़ती उम्र के बच्चों के विकास के लिए मजबूत हड्डियां भी बहुत जरूरी होती हैं, इसलिए बच्चों को कैल्शियम युक्त आहार दिया जाता है।

बच्चों ही नहीं बड़ों को भी प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है, क्योंकि एक उम्र के बाद हड्डियों में कैल्शियम की कमी हो जाती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इससे चलने या उठने-बैठने में भी परेशानी होने लगती है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

इसके साथ ही पहले दूध का नाम कैल्शियम के लिए लिया जाता है। दूध को संपूर्ण खाद्य पदार्थ माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा आप अपने आहार में दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों को भी शामिल कर सकते हैं। इनमें कैल्शियम, मिनरल्स पाए जाते हैं, जो न सिर्फ हड्डियों के लिए बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके साथ ही इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.