आज लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर होगी बहस, 7 घंटों की इस चर्चा में सोनिया से लेकर स्मृति तक रखेंगी पक्ष

0 368

महिला आरक्षण बिल. आज यानी बुधवार 20 सितंबर को राजधानी दिल्ली में महिला आरक्षण बिल (Women’s Reservation Bill) यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पर लोकसभा में चर्चा होगी। मोदी सरकार की तरफ से बिरते मंगलवार को इस बिल को पेश किया गया था। अब इस पर बिल पर चर्चा के लिए लोकसभा में आज सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक का समय अलॉट किया गया है।

महिला आरक्षण बिल चर्चा पर कौन-कौन लेगा भाग
इसके साथ ही विपक्ष की तरफ से बिल पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बोलेंगी, जबकि BJP की ओर से निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, भारती पवार, अपराजिता सारंगी, सुनीता दुग्गल और दीया कुमारी बोलेंगी। वहीं आज सुबह 10 बजे INDIA गठबंधन के नेताओं की एक बैठक भी होनी है। इसके साथ ही सूत्रों का दावा है कि विपक्ष महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोट नहीं करेगा। हालांकि, कांग्रेस समेत कई दलों ने OBC कोटे की मांग उठाई है।

जानकारी दें कि, संसद से इस बिल के पास होने के बाद लोकसभा और विधानसभाओं में 33% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हो जाएंगी। वहीं महिला आरक्षण विधेयक को 50 % राज्यों की विधानसभाओं से पारित कराने की जरूरत नहीं पड़ सकती है। ऐसे में यह संसद से पास होने और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ये कानून बन जाएगा।

लेकिन फिर इसके बाद जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने पर ही ये लागू होगा। इस बाबत कांग्रेस ने भी यह कहा है कि, मसौदे में जनगणना और परिसीमन के बाद लागू होने का जिक्र है। इसका साफ़ मतलब है कि 2029 तक महिला आरक्षण के दरवाजे फिलहाल बंद ही नजर आते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.