पर्यटन मंत्री कल वाराणसी में नमो घाट पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे

0 563

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा मण्डल प्रभारी वाराणसी जयवीर सिंह कल 21 जून, 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद वाराणसी में नमों घाट पर प्रात: 06 बजे आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि कल 21 जून, 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “मानवता के लिए योग” घोषित की गयी है। इस अवसर पर देश के 25 करोड़ लोगो को योग से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 3.5 करोड़ लोगो को योग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

जयवीर सिंह ने बताया कि योग हमारे देश के ऋषि-मुनियों द्वारा दी गयी अमूल्य धरोहर है। मा0 प्रधानमंत्री जी की दृढ़ इच्छा शक्ति और दूर दृष्टि से विश्व संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ ने योग को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया था। कई शताब्दियों पहले भारत की धरती पर महर्षि पतंजलि जी ने योग सूत्र नामक अमर ग्रन्थ की रचना की थी। इस समय दुनिया के 200 देश योग को अपनाये हुए है।

जयवीर सिंह ने बताया कि योग करोड़ो लोगो के दैनिक जीवन का हिस्सा है और सुंदर जीवन जीने का मार्ग भी है। दुनिया को एक उपहार के रूप में योग वैश्विक चेतना में गहराई से समाया हुआ है। उन्होंने बताया कि योग बिमारी, मानसिक तनाव, अशांति से मुक्ती की यात्रा के रूप में लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपेक्षा की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.