बरेली में दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस और कैंटर की टक्कर में 7 की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

0 810

बरेली : बरेली में मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया. वहां कैंटर और एंबुलेंस की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सीएम योगी ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है. सीएम ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों से मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद देने और घायलों का उचित इलाज करने को कहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे से सात बजे के बीच फतेहगंज पश्चिम में शंखा पुल के पास हुआ. एम्बुलेंस एम्बुलेंस मेडिकल कॉलेज से दिल्ली की ओर जा रही थी। दिल्ली हाईवे पर बेकाबू एंबुलेंस पीछे से कैंटर में घुस गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ राहत व बचाव दल भी मौके पर पहुंच गया।

एक हिंदू भाई ने मुस्लिम परिवार को घर बेचा तो दूसरे भाई ने किया विरोध
क्रेन से एंबुलेंस को बाहर निकाला गया। मृतक परिवार पीलीभीत का रहने वाला बताया जा रहा है। एंबुलेंस का चालक एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने गांव में रहता है। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। हादसे की सूचना पर डीएम व एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.