भूकंप से डोली पिथौरागढ़ की धरती, मुनस्यारी और तल्ला जोहार में महसूस किए गए झटके

0 402

नई दिल्ली:रविवार सुबह उत्‍तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की धरती भूकंप के झटकों से डोल उठी। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के ही रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट था। सुबह 8:58 बजे मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्र के तल्ला जोहार में रिक्टर पैमाने पर 3.8 मैग्नीट्यूट तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले के ही रामगंगा नदी किनारे रुइनाथल और उपराडा पाठक के निकट था। इसकी गहराई दस किमी थी। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

12 जनवरी को उत्‍तरकाशी में महसूस किए गए थे भूकंप में झटके
विगत 12 जनवरी को उत्‍तरकाशी जिले में भूकंप में झटके महसूस किए गए थे। देर रात करीब 2:12 बजे आए भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में दर्ज किया गया था। भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई थी।

दिसंबर माह में भी उत्‍तरकाशी में आया था भूकंप
दिसंबर माह में भी उत्‍तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 18 दिसबंर को उत्तरकाशी में रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप से धरती हिली थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.