मीन राशि में बन रहा बुध, शुक्र, राहु का त्रिग्रही योग, इन जातकों की चमकेगी किस्‍मत

0 31

नई दिल्‍ली : बुध को ग्रहों के राजकुमार का दर्जा प्राप्त है, शुक्र धन-वैभव के कारक माने जाते हैं और राहु मायावी ग्रह है। ज्योतिष विद्या में 9 ग्रहों का वर्णन है, जिनमें से 3 ग्रह वर्तमान समय में एक ही राशि में पैर जमाय बैठे हुए हैं। सूर्य के मीन से मेष राशि में गोचर (Transit) करते ही मीन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो गया है। माना जा रहा है की मीन राशि में बुध, शुक्र और राहु की युति से बना त्रिग्रही योग कई सालों के बाद बन रहा है। इन 3 ग्रहों की चाल से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि वालों आपके लिए शुक्र, राहु और बुध का यह गोचर शानदार रहेगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव से हर काम में सफलता हासिल होगी। 3 ग्रहों के त्रिग्रही योग से आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन पहले से काफी सुधर जाएगी। रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

गुरु की राशि मीन में तीन ग्रहों के पैर जमाने से कुंभ राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा। त्रिग्रही योग के निर्माण से कारोबारियों को प्रॉफिटेबल डील हासिल हो सकती है। इस दौरान व्यापार की स्थिति भी बढ़िया रहने वाली है। धन का आगमन होगा। नयी नौकरी तलाशने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।

बुध, शुक्र और राहु की युति मीन राशि वालों को बम्पर फायदा दिला सकती है। इंकम बढ़ने की संभावना है। करियर में अटके हुए काम रफ्तार पकड़ेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस का आनंद उठायेंगे। इन्वेस्टमेंट के तौर पर भी समय आपके लिए अच्छा माना जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.