पुणे में फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों को ट्रक ने कुचला, तीन की मौत; 6 घायल

0 414

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में ट्रक चालक ने फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा छह लोग घायल भी हुए हैं। बताया जाता है कि यह हादसा रविवार देर रात करीब 12.30 बजे हुई। घटना पुणे के वाघोली इलाके में हुई, जहां कई लोग फुटपाथ पर सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि केसनंद फाटा इलाके में फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे। इनमें से ज्यादातर मजदूर थे। रात के वक्त ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया और हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं ड्राइवर नशे की हालत में तो नहीं था। उन्होंने कहाकि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान वैभवी पवार (1), वैभव पवार (2) और विशाल पवार (22) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए अन्य छह लोगों को सासून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.