सहारनपुर में ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, 6 की मौत

0 851

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार की रात ट्रक के एक मारूति वैन में टक्कर मारने की घटना में चार लोगों की घटनास्थल मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 4 महिलाएं हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मिजार्पुर क्षेत्र के कुछ लोग गर्भवती महिला को लेकर अल्ट्रासाउंड कराने सहारनपुर गए थे और रविवार की देर रात एक मारूति वैन पर सवार हो कर लौट रहे थे। इसी दौरान दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर विपरित दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने मारूति वैन को जोरदार ठोकर मार दी।

पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना में एक महिला घायल हुई हैं, जिसका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आदिल (25), मशकूर (26), आसमा (24), रुखसार (32), रिहाना (38) और सुल्ताना (35) के रूप में की गई है। जबकि घायल फुरकाना का इलाज चल रहा है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.