भारत के खिलाफ ट्रूडो को आरोपों पर भड़का श्रीलंका, विदेश मंत्री बोले-आतंकी पालता है कनाडा

0 360

न्यूयॉर्क: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत में भारत का हाथ होने की आशंका जता रहे कनाडा पर अब श्रीलंका सरकार ने भी सवाल उठाए हैं। श्रीलंका का कहना है कि कनाडा में कुछ आतंकवादियों को ‘सुरक्षित ठिकाना’ मिल गया है। साथ ही उन्होंने निराधार आरोप लगाने पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर भी सवालिया निशान लगाए हैं।

न्यूयॉर्क पहुंचे श्रीलंका के विदेश मंत्री ने भारत और कनाडा के बीच जारी तनाव पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘कुछ आतंकवादियों को कनाडा में सुरक्षित ठिकाना मिल गया है। कनाडाई प्रधानमंत्री के पास बिना किसी सबूत के कुछ अपमानजनक आरोप लगाने का यही तरीका है। यही बात उन्होंने श्रीलंका के लिए भी की, यह कहना कि श्रीलंका में नरसंहार हुआ था, एक भयानक, सरासर झूठ था। सभी जानते हैं कि हमारे देश में कोई नरसंहार नहीं हुआ।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने कल देखा कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजियों से जुड़े किसी व्यक्ति का स्वागत करने वे गए थे। ऐसे में यह सब संदिग्ध है और हम पहले इसका सामना कर चुके हैं…।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.