तुर्किये-सीरिया भूकंप: 100 साल में आई सबसे बड़ी आपदा में अब तक 39 हजार से ज्यादा मौतें, आखिरी दौर पर रेस्क्यू ऑपरेशन

0 446

नई दिल्ली.तुर्किये और सीरिया में खतरनाक भूकंप (Turkey-Syria Earthqauke) को आए हुए अब 9 दिन हो चुके हैं। वहीं अब तक इन दोनों देशों में अब तक 39 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा है कि दोनों देशों में हुई त्रासदी से अब तक 70 लाख से ज्यादा बच्चे प्रभावित हुए हैं। वहीं WHO ने बताया है कि यह भूकंप यूरोप में 100 साल में आई सबसे बड़ी आपदा है।

इसके साथ ही मृतकों की संख्या में और वृद्धि होना तय है क्योंकि मलबे को हटाने का काम अब भी पूरा नहीं हुआ है। वहीं भूकंप के बाद बेघर हुए हज़ारों लोगों में से कई अभी बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और ऐसे में भीषण ठंड उनके लिये और मुसीबत खड़ी कर रही है।

जानकारी हो कि तुर्किये में 1939 में एर्जिंकन भूकंप में लगभग 33,000 लोग मारे गए थे। हालिया भूकंप में पुष्ट मौतों के आंकड़ों में यह संख्या पीछे छूट गई है। एर्दोआन ने कहा कि छह फरवरी को कहारनमारस और उसके बाद के झटकों के परिणामस्वरूप 1,05,505 घायल हुए थे।

वहीं पड़ोसी देश सीरिया में लगभग 3,700 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। दोनों देशों में संयुक्त रूप से मरने वालों का आंकड़ा 39,000 से अधिक हो गया है। तुर्किये के राष्ट्रपति ने इस भूकंप को “सदी की आपदा” करार देते हुए कहा कि 13 हजार से ज्यादा लोगों का अब भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.