टीवी कलाकार अंगूरी भाभी ने 56 दुकान पर लिया इंदौरी चाट का स्वाद

0 326

इंदौर : टीवी के लोकप्रिय किरदार अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे शहर में है। निजी इवेंट में भाग लेने के बाद वे अपने को स्टार रोहिताश्व गौड़ के साथ 56 दुकान पहुंची और चाट का स्वाद लिया। इससे पहले भी वे इंदौर विजिट पर 56 दुकान जा चुकी हैं। दोनों कलाकार कल भी शहर में हैं।

कल वे मीडिया से मुखातिब होने वाले है। साथ ही आज और कल शहर के कुछ गणेश पंडालों में दर्शन के लिए पहुंचेंगे। 56 दुकान पर दोनों कलाकारों ने आमजन से बात भी की। उल्लेखनीय है कि एंड टीवी पर प्रसारित शो ‘भाभीजी घर पर है…’ कई लोगों की पसंद है और इसके किरदार भी घर-घर में पसंद किए जाते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.