ओडिशा में दो बसों में टक्कर, 10 लोगों की मौत, 8 घायल, सीएम ने मृतकों को 3-3 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

0 319

भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) के गंजम जिले (Ganjam district) में कल रात एक भीषण बस हादसा हो गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 8 घायल हो गए। घायलों को बरहमपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

मामले की जांच की जा रही है: DM

गंजम जिले की DM दिब्या ज्योति परिदा ने बताया कि दो बसों की टक्कर में 10 लोगों की मौत हुई है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। हम घायलों को हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

3-3 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा
सीएमओ ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गंजम जिले में हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों को 3-3 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

CM ने व्यक्त की संवेदना
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गंजम जिले में हुए बस हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ की सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.