UP Weather Alert: यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गोरखपुर-देवरिया समेत 65 जिलों में 13 जुलाई तक बरसेंगे बादल

0 16

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक प्रदेश के करीब 65 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, देवरिया, गोरखपुर, मऊ और बलिया समेत 14 जिलों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा लगभग 30 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, 15 जुलाई से मानसून के कमजोर पड़ने के बाद अगले तीन से चार दिनों तक उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

इन 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

लखनऊ समेत कई जिलों में भी बरसेंगे बादल

राजधानी लखनऊ सहित अवध क्षेत्र के अधिकांश जिलों में 13 जुलाई तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इसके अलावा प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुआ मौसम तंत्र

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से बना सक्रिय मौसम तंत्र मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच चुका है, जिसका असर अब उत्तर प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसी वजह से प्रदेश के पूर्वी से पश्चिमी हिस्सों तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। अगले तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा

मौसम विभाग ने कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका भी जताई है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.