उर्फी जावेद को मिली खुशखबरी! एक्ट्रेस की खुशी का नहीं है ठिकाना, किया ऐसा ट्वीट

0 370

नई दिल्ली. उर्फी जावेद एक टीवी एक्ट्रेस हैं जो बिग बॉस ओटीटी और स्प्लिट्सविला जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं. उर्फी अपने टीवी शोज से ज्यादा अपने फैशन सेंस, अतरंगी कपड़ों और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं. उर्फी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और हर दूसरे दिन पर एक अजीबोगरीब लुक पेश कर देती हैं! उर्फी वैसे तो अपने लुक्स की वजह से ही सुर्खियों में रहती हैं लेकिन इस बार वजह अलग है. उर्फी को क् गुड न्यूज मिली है जिसे सुनकर वो अपने कानों पर विश्वास नहीं कर पा रही हैं और वो बहुत ज्यादा खुश हैं. यह खुशखबरी क्या है, इसे सुनकर वो इतनी खुश क्यों हैं और उनका क्या रिएक्शन है, आइए सबकुछ जानते हैं…

उर्फी जावेद एक बेहद बोल्ड एक्ट्रेस हैं और पिछले कुछ समय में कई बड़े डिजाइनर्स की गैदरिंग्स में शामिल होने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है. उर्फी जावेद को लेकर हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा है कि वो उर्फी जैसी बहादुर नहीं हैं लेकिन उन्हें लगता है कि उर्फी काफी गट्सी है और एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस बेबो को बहुत पसंद है. करीना का यह भी मानना है कि उर्फी असल मायने में फैशनीस्टा हैं.

उर्फी जावेद ने जब करीना से अपनी तारीफ सुनी है, वो खुशी से झूम उठी हैं और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि खुद करीना कपूर ने उनको प्रेज किया है. उर्फी ने ट्वीट किया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि करीना ने कहा कि उन्हें उर्फी पसंद हैं. उर्फी ने इंस्टाग्राम पर भी कहा है कि उन्हें कई दिन लगेंगे इस बात पर विश्वास करने में क्योंकि वो करीना की बहुत बड़ी फैन हैं. करीना की ओपीनियन के बाद अब उनको किसी और का वैलिडेशन नहीं चाहिए है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.