US का बयान: भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद का समर्थन करता है अमेरिका

0 269

वाशिंगटन: भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच स्थितियां सामान्य होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों पड़ोसी मुल्क के प्रतिनिधि कई सालों से साथ में एक मेज पर बैठे नजर नहीं आए। वहीं अमेरिका ने भारत- पाकिस्तान के बीच संबधों की चिंता व्यक्त की है। एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद का समर्थन करता है।

अमेरिकी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उनका देश भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद का समर्थन करता है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जैसा कि हम लंबे समय से कहते रहे हैं, हम भारत और पाकिस्तान के बीच चिंताजनक मुद्दों पर सीधे संवाद का समर्थन करते हैं। हमारा लंबे समय से यही रुख रहा है।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.