अमेरिका यूक्रेन को 30 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता भेजेगा

0 274

वाशिंगटन : यूक्रेन पर रूसी हमलों के बीच अमेरिका यूक्रेन को करीब 30 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता भेज रहा है, जिसमें भारी मात्रा में रॉकेट और गोला-बारूद शामिल हैं। अधिकारियों नेयह जानकारी दी।

अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अमेरिका की ओर से यूक्रेन को दिए जा रहे इस नए पैकेज में घातक हाइड्रा-70 रॉकेट भी शामिल है जिसे लड़ाकू विमान से दागा जाता है। इसके अलावा हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम्स, मोर्टार, हॉवित्जर राउंड, मिसाइल, राइफल्स के साथ-साथ भारी मात्रा में रॉकेट भी शामिल हैं। इन हथियारों को पेंटागन के स्टॉक से यूक्रेन भेजा जाएगा ताकि डिलीवरी की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सके।

अमेरिका की ओर से हथियारों की यह खेप ऐसे समय में मुहैया कराई जा रही है जब यूक्रेन के अधिकारी इस बात का दावा कर रहे हैं कि वे रूस के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने सोमवार को कहा था कि हमले को सफल बनाने में हथियारों की उपलब्धता काफी महत्वपूर्ण है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.