weather Report: दिल्ली में 2007 के बाद दूसरी सबसे अधिक बारिश दर्ज

0 441

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में रविवार को सुबह 8:30 बजे तक 74 मिमी बारिश हुई, जिसने अक्टूबर में एक दिन में दूसरी सबसे अधिक वर्षा दर्ज की। वहीं सोमवार सुबह तक भी बारिश का दौर जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार से रविवार देर रात तक जारी लगातार बारिश से भी तापमान में भारी गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम और जलजमाव भी देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.