Weather Report: ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम ?

0 485

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मॉनसून की स्थिति कमजोर रही है, मगर अब एक बार फिर मॉनसून के सक्रीय होने के साथ बारिश की गतिविधियां भी तेज हो रही हैं। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में सूखे की स्थिति है। उत्तर प्रदेश के 62 से अधिक जिलों में अब तक औसत से भी बारिश कम हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि, उत्तराखंड, ओडिशा, बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अगले 3-4 दिन हल्की से मध्यम जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक भारी बारिश के मद्देनज़र येलो अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के अनुसार, देहरादून सहित पांच जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान हैं। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज, 12 सितंबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार) हल्के बादल भी छाए रहेंगे। वहीं, लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोनों ही जगह हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

IMD के अनुसार, 12 सितंबर, 2022 को उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होगी। मछुआरों को 12 सितंबर, 2022 को उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर ना जाने की हिदायत दी गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.