Weather Update: मैदानी इलाकों में दिखने लगा पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट

0 294

नई दिल्ली: पहाड़ों पर बर्फबारी होने वजह से अब मैदानी इलाकों पर भी असर दिखने लगा है। दिल्ली, यूपी, पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। इसी के साथ मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिन तक कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा।

वहीं, कश्मीर तथा हिमाचल में बर्फबारी हो रही है। कश्मीर के कई इलाकों में गुरुवार को भी बर्फबारी हुई, जिससे मैदानी इलाकों में पड़ रही ठंड का सीधा कनेक्शन हैं। बता दें कि पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली, हरियाणा, यूपी के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है।

छाया रहेगा कोहरा
IMD ने भारत के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। मसौम विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि 29 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में आज, उत्तर प्रदेश में 1 दिसंबर तक और पंजाब, चंडीगढ़ तथा हरियाणा में भी 1 दिसंबर तक अलग-अलग जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है। इससे सुबह तथा रात के समय में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ठंड बढ़ने के आसार हैं, जिससे लोगों को सावधान रहने की आवश्कता है।

यूपी-बिहार में भी बढ़ेगी ठंड
IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में सुबह और शाम ज्यादा ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने बताया कि कोहरा छाने की संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी होगी। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ठंडी हवाएं तथा घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.