Weather Update : आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, दिल्ली नोएडा में गर्मी करेगी बेहाल

0 193

नई दिल्ली : देश के मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के द्वारा उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली और एनसीआर में रविवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद जतायी जा रही है, जिसके चलते तापमान में बढ़त देखने के लिए मिल सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की अनुमान है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण गर्मी को महसूस किया जा सकता है। गुरूग्राम में आज भी आसमान साफ रह सकता है, अधिकतम तापमान 35.14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.02 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जतायी जा रही है।

पूरे देश में मौसम का हाल
अगर पूरे देश के तापमान की बात की जाए, तो देश में मौसम की स्थिति मिली जुली रह सकती है। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, पूर्व बर्धमान, बांकुडा, हुगली और हावड़ा जैसे जिलों में आज तेज हवा के साथ ही बिजली, ओलावृष्टि और हल्की से मीडियम बारिश की संभावना जतायी जा रही है। उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है, जिससे दिन में चिलचिलाती हुई धूप और गर्मी का अनुभव किया जा सकता है। उत्तराखंड के पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली और पिथोरागढ़ जैसे जिलों में किसी किसी इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद जतायी जा रही है, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका है।

आईएमडी के अनुसार, 27 मार्च तक हवाएं धीमी रह सकती हैं, जिससे तापमान में और भी ज्यादा बढ़त हो सकती है। न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने की उम्मीद है, जबकि दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 27 मार्च के बाद से हल्की हवाएं चलने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन गर्मी का असर भी बरकरार रहने की आशंका है। हालांकि प्रदूषण के मोर्चे पर भी देश की राजधानी दिल्ली को भी राहत नहीं मिल रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.