Weather Updates: अच्छी बारिश के संकेत, तेज हुई मानसून की चाल, जानें कब कहां पहुंचेगा

0 291

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी तक मानसून सही रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और उसकी राह में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं है। मौसम विभाग ने साथ ही इस साल अच्छी बारिश के भी संकेत दिए हैं। IMD ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में भी प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। देश के अन्य राज्यों में भी मानसून धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है।

बिहार में तेज आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार में अगले 4 दिनों में तेज आंधी और पानी आने की संभावना है। इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना है। IMD ने उत्तर बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट कर दिया है। दिल्ली में अगले 5 से 6 दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी और उमस के कारण मई और जून में भी इसी तरह के तेज तूफान आने की संभावना है।

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड समेत देश में इस मानसून सीजन में पहले के अनुमान से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। रांची में बीते 24 घंटे में बारिश हुई है। आज भी मौसम विभाग ने झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 15 जून के आसपास प्रदेश में मानसून दस्तक दे देगा। वहीं मध्यप्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां थम गई है, जिस कारण से तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.