शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में क्या है अंतर, कौन होता है ज्यादा शक्तिशाली

0 207

नई दिल्ली: कई बार देखने में आपको चीता और तेंदुआ एक जैसे लग सकता है। इसी तरह शेर और बाघ भी कई बार लोगों को कन्फ्यूज करता है। मगर ये चारों ही बिल्कुल अलग-अलग जानवर हैं। हालांकि ये चारों ही खूंखार और मांसाहारी हैं। यदि आप इन चारों के नाम और शक्ल से संशय में पड़ जाते हैं या फिर इन्हें कई बार पहचान पाने की भूल कर जाते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं कि चीता-तेंदुआ और शेर-बाघ में प्रमुख अंतर क्या है।

चीता (Cheetah)

यह दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला इकलौता जानवर है।
125 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ लगाता है।
यह तीन से चार घंटे में 460 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह महज एक से तीन सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की स्पीड पकड़ लेता है।
यानि तेज रफ्तार गाड़ी की तरह इसका पिकअप लाजवाब है। इतना ही नहीं इसका पॉवर ब्रेकअप भी कमाल का है।
इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो से तीन सेकेंड में ही यह अपनी गति को 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से 20-22 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड तक कम कर लेता है।
इनके शरीर पर काले धब्बे होते हैं। आंखों के पास काली धारी होती है। जो किसी जानवर के रोते समय बहते आंसू जैसे निशान दर्शाती है।
चीते अपना शिकार या तो तड़के करते हैं या फिर शाम ढलते कर लेते हैं।
यह बिग कैट फैमिली के सदस्य हैं।
यह दहाड़ते नहीं, बल्कि घुरघुराहट की आवाज निकालते हैं।
इनका शरीर पतला होता है। इनकी लंबाई 67 से 94 सेंटीमीटर तक होती है। यह एक ही वर्ष में वयस्क हो जाते हैं।
इनके पास शिकार करने के लिए सिर्फ एक मिनट का समय होता है।
पहले हमले में शिकार पकड़ में नहीं आया तो यह उन्हें छोड़ देते हैं।
यह पेड़ पर नहीं चढ़ पाते। यह 23 फिट तक ऊंची छलांग लगा सकता है।

तेंदुआ (Leopard)

तेंदुआ देखने में चीते जैसा ही लगता है, लेकिन तेंदुआ और चीते में कई प्रमुख अंतर होते हैं, जिससे आप इनकी पहचान बहुत आसानी से कर सकते हैं।
तेंदुए के शरीर पर फूल की छाप जैसे काले धब्बे होते हैं।
यह चीते से बड़ा और अधिक मांसपेशियों वाला जानवर है।
तेंदुए का सिर चीते से बड़ा और लंबा होता है। इनका शरीर भारी और लंबाई चीते से अधिक होती है।
मगर यह शेर, बाघ और जगुआर से छोटा होता है। यह गुर्राता है और कभी-कभी दहाड़ता भी है।
यह अपना शिकार लेकर पेड़ पर भी चढ़ जाता है।
यह बहुत ही फुर्तीला और ताकतवर जानवर होता है। कई बार शिकार को अपने पीठ पर ही लाद ले जाता है।
यह यह हिरन के अलावा, गाय, भैंस, कुत्ते, आदमी, बैल, बकरी इत्यादि का भी शिकार कर लेता है।
इसके अलावा खरगोश, लोमड़ी व बंदर का भी शिकार कर जाते हैं।
यह भी बड़ी बिल्ली प्रजाति का है। जोकि अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है।
यह 60 किलोमीट प्रतिघंटा तक की स्पीड से दौड़ सकता है।
यह अंधेरे में इंसानों से सात गुना बेहतर देख सकते हैं और पांच गुना बेहतर सुन सकते हैं।
ये अक्सर अपना शिकार रात के समय करते हैं। यह छह मीटर तक की छलांग लगा सकते हैं। यह पानी में तैर सकते हैं।

शेर (Lion)

यह जंगल का राजा होता है। जाहिर है कि इसके पास बेमिसाल ताकत होती है।
यह सबसे ज्यादा खूंखार जानवर है।
इसकी गर्दन और चेहरे पर बड़े और घने बाल होते हैं। इसलिए इसे आसानी से पहचाना जा सकता है।
मगर इनकी प्रवृत्ति बहुत आलसी होती है। यह अक्सर लेटे रहते हैं या सोते रहते हैं।
यह भी बिग कैट फैमिली का सदस्य है। यह अपना शिकार मिलकर करते हैं।
इसकी दहाड़ में भयानक गर्जना होती है। कई बार इनकी दहाड़ सुनकर ही पसीने छूट जाते हैं।
करीब 2000 वर्ष पहले इनकी संख्या धरती पर 10 लाख से अधिक थी।
यह इतना अधिक खूंखार जानवर है कि 36 फुट तक ऊंची छलांग लगा सकता है।
यह भी पानी में तैर सकता है।
नर शेर की लंबाई आठ फिट तक होती है।
इसकी दहाड़ आठ किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है।
यह 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ लगा सकता है।
अपनी इन्हीं खासियतों के चलते यह जंगल के राजा कहे जाते हैं।
यह छोटे से बड़े हर जानवर का शिकार कर लेते हैं।

बाघ (Tiger)

बाघ भी बिग कैट फैमिली का सदस्या है। लंबाई में यह चीता, तेंदुआ और शेर सबसे बड़ा होता है।
इसके शरीर पर काली धारियां होती हैं। शरीर सफेद नीला और नारंगी कलर का होता है।
इससे यह आसानी से पहचान में आ सकता है। यह शेर की तुलना में काफी भारी होते हैं। साथ ही उनसे अधिक फुर्तीले भी होते हैं।
यह अपना शिकार अकेले करते हैं। यह भी तैरने में माहिर होते हैं।
दक्षिण पूर्व एशिया, चीन और भारत में पाए जाते हैं।
यह भारत के राष्ट्रीय पशु हैं।
इनकी लंबाई सात से 10 फीट तक होती है।
यह 85 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है।
अपना शिकार करने के लिए साथ फिट तक की ऊंची छलांग लगा सकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.