विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित पर हेमा मालिनी ने किया रिएक्‍शन तो हुई ट्रोल

0 313

मुंबई : भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को जब अयोग्य घोषित किया गया तब पूरे देश में निराशा फैल गई। उनके फैंस सदमे में चले गए। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स विनेश के सपोर्ट में सामने आने लगे। इसी बीच, एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी दुख व्यक्त किया। हालांकि, उन्होंने दुख व्यक्त करते वक्त कुछ ऐसा कर दिया कि वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं।

दरअसल, संसद के बाहर जब हेमा मालिनी से इस मामले पर बयान देने के लिए कहा गया तब उन्होंने पीटीआई से कहा, “ये बहुत हैरान कर देने वाली और अजीब बात है कि किसी को आप इसलिए अयोग्य घोषित कर रहे हो क्योंकि उसका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। वजन को नियंत्रित रखना कितना जरूरी है वो अब समझ आया। यह हम सभी के लिए एक सबक है। हम सबको…सेलेब्स को, महिलाओं को इससे सीख लेनी चाहिए। मैं चाहती हूं कि वह जल्द से जल्द अपना 100 ग्राम वजन कम कर लें, हालांकि अब दोबारा उन्हें फाइनल्स खेलने का मौका तो नहीं मिलेगा।”

बयान देने के बाद एक्ट्रेस हंसने लगीं और फिर वहां से चली गईं। ऐसे में लोग उन्हें सोशल मीडिया ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘ऐसे मामले पर बयान देते वक्त हेमा मालिनी हंस कैसे सकती हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि हेमा मालिनी इस तरीके से बात कर रही हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘एक टैलेंटेड इंसान के डिस्क्वालिफाई होने पर आप अपनी राय दे रही हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.