शर्मनाक! मालिश करते वक्त बिगड़ी नियत, रेप कर मार डाला, लाश के साथ गुजारी पूरी रात

0 294

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में एक महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार करने का मामला सामने आया है। दरअसल करीब 6 दिनों पहले यहां एक महिला की मौत बेहद ही संदेहास्पद स्थिति में हो गई थी। महिला की मौत के बाद पुलिसिया तफ्तीश जारी थी और अब पुलिस ने इस पूरे मामले के खुलासे का दावा किया है। महिला के कत्ल के इल्जाम में जिस शख्स को पकड़ा गया है उसने महिला के साथ भयानक क्रूरता की कहानी बयां की है। यह पूरा मामला ग्वालियर का है। पुलिस ने इस मामले में 35 साल के चंदन आदिवासी को गिरफ्तार किया है। चंदन आदिवासी ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि बीते 5 सितंबर को महिला उसकी बेटी से मिलने आई थी। महिला को कमर में दर्द था और वो उसके पास अक्सर मालिश करवाने के लिए आती थीं। चंदन ने बताया कि मालिश करते वक्त उसकी नियत बिगड़ गई और उसने महिला के साथ शारीरीक संबंध बनाने की कोशिश की।

चंदन ने बताया कि महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने डंडे और पत्थर से उनके सिर पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला की साड़ी से उनके हाथ-पैर बांधे और वो चीख ना सकें इसके लिए उसने एक कपड़ा भी उनके मुंह में ठूंस दिया। चंदन आदिवासी ने खून से सनी महिला के साथ रेप किया। हवस की आग बूझाने के बाद उसने महिला को एक कमरे में ले जा कर बंद कर दिया।

चंदन इसके बाद अपने घर से निकल कर बाहर आ गया। शाम को जब वो लौटा तो महिला की मौत हो चुकी थी। चंदन रात में ही महिला की लाश को ठिकाने लगाना चाहता था लेकिन गणेश पंडाल में लोगों की भीड़ होने की वजह से वो बाहर नहीं जा सका। वो रात भर महिला की लाश के पास ही बैठा रहा। अगले दिन सुबह 4 बजे चंदन महिला की लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे लेकर निकला। पुलिस के मुताबिक, उसने लाश को अपने घर से कुछ ही दूरी पर ले जाकर फेंक दिया। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई। हैरानी की बात यह भी है कि जब पुलिस महिला की मौत को लेकर छानबीन कर रही थी तब वो भी पुलिस के साथ ही था।

कहते हैं अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों ना हो वो कानून की नजरों से ज्यादा समय तक बच नहीं सकता। पुलिस इस मामले में खोजी कुत्तों के जरिए तफ्तीश में जुट गई। जिसके बाद चंदन घबरा गया और वो अपने घर में ताला लगाकर फरार हो गया। घर से भागने के बाद चंदन पहले बड़ागांव स्थित अपने एक ठिकाने पर पहुंचा, जहां पर वह अमूमन नशा करने जाता था। वहां पर वह गिरकर घायल हो गया और उसकी गर्दन में चोट आ गई। यहां राहगीरों ने अस्पताल में उसका इलाज भी करवाया। इलाज करवाने के बाद वो दतिया अपने ससुराल चला गया। हालांकि, अब तक पुलिस को चंदन की इस मूवमेंट के बारे में जानकारी नहीं मिली थी।

हालांकि, पुलिस को उसपर शक हो चुका था क्योंकि पुलिस ने उसके घर का ताला तोड़कर क्राइम सीन की तहकीकात की थी। चंदन के बारे में पता लगाने में जुटी पुलिस को जानकारी मिली की उसने तीन शादियां की थी। लेकिन किसी भी पत्नी से उसकी नहीं बनती थी। पुलिस ने पहले ही उसकी तीनों पत्नियों से संपर्क कर कहा था कि चंदन के आने पर वो उन्हें सूचना जरूरी दें। चंदन दतिया में अपनी तीसरी पत्नी के यहां पहुंचा था। यहां उसकी पत्नी ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को चंदन आदिवासी को धर दबोचा। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर, डंडा और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.