राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ऐसे अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल क्यों ?

0 599

नई दिल्ली: देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बेहद अभद्र टिप्पणी की है। बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस ने सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ का विरोध करते हुए संसद भवन परिसर में भी प्रदर्शन किया था। इसी दौरान एक निजी चैनल से बात करते हुए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सभी मर्यादाएं लांघते हुए राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कह दिया था।

अब, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी को लेकर कांग्रेस हाई कमान पर सवाल खड़े किए हैं। ईरानी ने कहा है कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के प्रत्याशी के रूप में घोषित किया गया है, तब से ही वे कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बन रहीं हैं। कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू को कठपुतली कहा, अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा। स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर जी ने द्रौपदी मुर्मू जी को ‘राष्ट्र की पत्नी’ कहा। यह जानते हुए भी कि उनका संबोधन सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा पर हमला करता है। ये बात पूरा देश और दुनिया जानती है कि कांग्रेस महिला, आदिवासी और गरीब विरोधी है।

वहीं, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन द्वारा महामहिम मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को माफी मांगने के लिए भी कहा। स्मृति ईरानी ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस को देश के गरीब लोगों और आदिवासियों से माफ़ी मांगनी चाहिए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.