क्यों मनाया जाता है मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस? जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें

0 289

नई दिल्ली : हर साल 12 मार्च को यानी आज के दिन को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस (Mauritius National Day) के तौर पर मनाया जाता है। मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस को स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के रूप में जाना जाता है। मॉरीशस में लोकतंत्र लागू किया गया था। जो एक सार्वजनिक अवकाश के रूप में हर साल आज के दिन मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस?

दरअसल, हिन्द महासागर में स्थिति मॉरीशस एक हिन्दू राष्ट्र है। जो साल 1968 में स्वतंत्रता और 1992 में गणतंत्र राज्य बना था और साल 1992 के बाद मॉरीशस एक लोकतांत्रिक राज्य है। यहां पर भी नियमित रुप से इलेक्शन होता है। इसीलिए हर साल 12 मार्च को मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस का इतिहास

गौरतलब है कि साल 1803-1815 के दौरान हुए नेपोलियन युद्धों में ब्रिटिश ने इस द्वीप पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद मॉरीशस साल 1968 में ब्रिटेन से आजाद (Mauritius Freedom) हुआ और उसक बाद 1992 में लोकतंत्र लागू हुआ।

कब लागू हुआ था मॉरीशस का संविधान ?

बता दें कि मॉरीशस का संविधान 12 मार्च यानी आज ही के दिन लागू किया गया था। आज के दिन मॉरीशस में अलग-अलग देश के प्रधानमंत्री भी पहुंचते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साल 2015 में मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर वहां पहुंचे थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.