फिल्मी अंदाज में पत्नी के प्रेमी की हत्या, बीवी-बच्चों से मिला फिर पलटकर बीच बाजार गोली से उड़ाया

0 297

आगरा : आगरा के खेरागढ़ में समाध तिराहे के पास बाईपास पर रविवार को दिनदहाड़े युवक ने पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच बाजार गोली चलने से दहशत फैल गई। हत्या के समय पत्नी दोनों मासूम बच्चों के साथ मौके पर ही थी। भीड़ ने हत्यारोपी को दबोच लिया। सूचना पर आई पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लिया। थाने भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना दोपहर करीब दो बजे की है। जयराम का पुरा, मनिया निवासी नीतू की शादी सात साल पहले सहपऊ रोड बाड़ी (धौलपुर) निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मण कुशवाह से हुई थी। दो बच्चे हैं। बेटी सोनाली (06) और रवि (03) वर्ष। दो साल पहले नीतू को पड़ोस में रहने वाले 24 वर्षीय कंचन से प्यार हो गया। छह माह पूर्व दोनों ने शादी कर ली। खेरागढ़ में ऊंटगिरी मार्ग पर किराए का मकान ले लिया। नीतू दोनों बच्चों को भी साथ लेकर आई थी। कंचन खेरागढ़ में मजदूरी करने लगा।

लक्ष्मण को यह पता चल गया था कि दोनों खेरागढ़ में रहते हैं। उसने हत्या की योजना बनाई। तमंचे की जुगाड़ की। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण ने अपनी पत्नी नीतू को फोन किया था। उससे कहा कि बच्चों से मिलना चाहता है। पत्नी बच्चों से मिलवाने के लिए तैयार हो गई। पति को खेरागढ़ बाजार में बुलाया। पति तमंचा लेकर आया था। नीतू बच्चों और प्रेमी कंचन के साथ बाजार में पहुंची। लक्ष्मण से मुलाकात हुई। कुछ देर उसने सामान्य तरीके से बातचीत की। बच्चों से मिला। उसके बाद जाने लगा। बाजार में चलते समय लक्ष्मण ने कंचन की पीठ और पेट के बीच में गोली मार दी।

आरोपित गिरफ्तार
हत्या की सूचना पर डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार खेरागढ़ पहुंचे। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी गिरफ्तार है। मरने वाले के परिजनों को सूचना भिजवाई गई है। तहरीर पर मुकदमा लिखकर लक्ष्मण को जेल भेजा जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.