रामलला प्राण प्रतिष्ठा : मंदिर निर्माण में शामिल श्रमिक भी होंगे आमंत्रित

0 232

लखनऊ : अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण में जुटे श्रमिकों को 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है। यह निर्णय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से लिया गया है। वे भी रामलला की प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मानें तो रामलला मंदिर को आकार देने वाले श्रमिकों को भी राम मंदिर ट्रस्ट आमंत्रित करने की योजना बना रहा है।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिंदुस्तान के सभी राज्य, सभी भाषाएं, देश में पूजा पद्धति की जितनी भी परंपरा है, गुरु परंपरा उन सभी परंपरा के संत महंत प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आएंगे।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 4000 संत होंगे। इसके अलावा समाज का हर क्षेत्र खेल जगत, कला जगत, कवि, लेखक, साहित्यकार, अनुसूचित जाति जनजाति घुमंतू जाति सेवा निवृत सेना और पुलिस के अधिकारी भी शामिल होंगे। चंपत राय ने बताया कि ऐसे भी परिवार को बुलाया जाएगा जिनके परिवार के व्यक्ति ने राम मंदिर आंदोलन में बलिदान दिया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.