लखनऊ में मामूली विवाद में छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

0 328

लखनऊ। निशातगंज इलाके में घरेलू विवाद में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोपी राजकिशोर शनिवार को पत्नी सुषमा और बेटी काजला के साथ निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा और यह देखकर क्रोधित हो गया कि उसके छोटे भाई बाबू यादव ने मकान के भूतल पर गाय बांध दी है।

आपसी सहमति से प्रथम तल राजकिशोर का तथा भूतल बाबू यादव के कब्जे में था। गाय देख राजकिशोर छोटे भाई बाबू से झगड़ा करने लगा। बाबू की पत्नी कुसुम और बेटी मुस्कान ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो राज किशोर ने उन पर भी ईटों से हमला कर दिया। इसके बाद उसने बाबू पर तब तक ईंट से हमला करता रहा, जब तक वह गिर नहीं गया।

महानगर के थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने कहा, आरोपी और उसके परिवार के सदस्य भाग गए, जबकि बाबू को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीसीपी, सेंट्रल जोन, रवीना त्यागी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। बाबू की बेटी मुस्कान ने कहा कि राज किशोर अक्सर उसके पिता से विवाद करता था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.