साकार होगा अपने घर का सपना

0 567

लखनऊ। आवास विकास परिषद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन जिलों सुल्तानपुर, बाराबंकी और लखनऊ में आवासीय योजनाएं शुरू कर रहा है। इन जिलों में अल्प और मध्य वर्गीय आय वर्ग वालों के लिए यह अपना घर का सपना साकार करने का सुनहरा अवसर है।

आवास विकास परिषद लखनऊ में अवध विहार योजना के सेक्टर चार में एलआईजी और एमआईजी के 102 भवन, बाराबंकी में आवास विकास की ओबरी योजना के सेक्टर पांच में 42 भवन और सुल्तानपुर में लोहरामऊ मार्ग भूमि विकास और गृहस्थान योजना में 48 भूखंड का आवंटन किया जाएगा।

आवास विकास परिषद की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन केवल आनलाइन किए जा सकते हैं। योजनाओं में आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। पंजीकरण के लिए पात्रता और शर्तों से संबंधित विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट www.upavp.in पर उपलब्ध है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.