ग्रेटर नोएडा में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आगाज, जेपी नड्डा ने प्रज्वलित की सेवा ज्योति; PM मोदी के 25 साल के जनसेवा सफर पर लगी प्रदर्शनी

0 35

गौतमबुद्धनगर: सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एवं सेंटर परिसर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का एलईडी स्क्रीन के जरिए सीधा प्रसारण किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनके साथ जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह समेत जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सीधे देखा और सुना। इस दौरान सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों की भूमिका को रेखांकित किया गया।

जेपी नड्डा ने प्रज्वलित की सेवा ज्योति, यात्रा का शुभारंभ

प्रधानमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया। यात्रा इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा से शुरू होकर गुर्जर सेवा संस्थान, ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुई।

यात्रा में शामिल लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

प्रदर्शनी में दिखी 25 साल की जनसेवा से राष्ट्रसेवा की यात्रा

कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘25 वर्ष जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ विषय के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासपरक कार्यक्रमों तथा देश और प्रदेश की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।

प्रदर्शनी के जरिए आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और केंद्र तथा राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की।

सेवा और जनकल्याण की भावना जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से सेवा और जनकल्याण की भावना को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। वहीं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के जरिए सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई गई।

कार्यक्रम के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने और सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.