साउथ अफ्रीका दौरे से पहले रोहित शर्मा को इंजरी, मुंबई में ट्रेनिंग के दौरान लगी चोट

0 976

टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ शुरू होगा. इस दौरे के लिए टीम इंडिया 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका की उड़ान भरेगी. लेकिन, उससे पहले खबर कुछ अच्छी नहीं है. दरअसल, टीम इंडिया की टेस्ट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा मुंबई में ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं. रोहित शर्मा को ये चोट तब लगी जब थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र की गेंद सीधा उनके हाथ पर जा लगी और उन्हें तगड़ा दर्द हुआ.

प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा को चोट लगने की खबर साउथ अफ्रीका के अहम दौरे से पहले उनके फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है. रोहित शर्मा की ये चोट अब कैसी है, इस पर अपडेट का इंतजार है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.