करतारपुर में पिछली बार बाजवा को गले लगाने वाले सिद्धू ने इमरान खान को बताया बड़ा भाई, BJP ने घेरा

0 1,615

करतारपुर साहिब में मत्था टेकने के लिए पाकिस्तान पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के मौके पर पाक सेना चीफ बाजवा को गले लगाकर विपक्ष के निशाने पर आए सिद्धू ने अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताया है। इसका वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सिद्धू को घेर लिया है।

करतारपुर में शनिवार को दर्शन के लिए पहुंचे सिद्धू का यहां पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत किया। फूल बरसाए गए और माला पहनाई गई। करतारपुर के सीईओ ने सिद्धू का स्वागत करते हुए कहा, ‘इमरान खान की ओर से आपका स्वागत करता हूं।” इस पर सिद्धू ने कहा, ”इमरान खान मेरा बड़ा भाई है। उसने मुझे बहुत प्यार दिया है।”

बीजेपी ने इमरान को बड़ा भाई बताने को लेकर सिद्धू को घेर लिया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ”आज सिद्धू ने इमरान खान को ‘बड़ा भाई’ कहकर संबोधित किया और कहा कि मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं। ये करोड़ों हिंदुस्तानियों के लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस पार्टी का ये एक प्रकार का तरीका है। सलमान खर्शीद, मणिशंकर अय्यर, राशिद अल्वी और इन सबके ऊपर राहुल गांधी, ये सभी हिंदू और हिंदुत्व को गाली देते हैं। वहीं सिद्धू पाकिस्तान के हित में बयान देते हैं। ये कोई इत्तेफाकन नहीं है।” उन्होंने कहा, ”कांग्रेस के दिग्गज नेता और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु पाकिस्तान जाएं और इमरान खान का महिमामंडन न करें, पाकिस्तान की स्तुति न करें ऐसा हो नहीं सकता।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.