गौतमबुद्धनगर में ‘समाधान समारोह’ विशेष लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर पीएलवी की बैठक, 21 से 23 अगस्त के आयोजन की तैयारियों पर जोर

0 27

गौतमबुद्धनगर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में आगामी 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाली “समाधान समारोह” विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत की अध्यक्षता में पराविधिक स्वयं सेवकों (पीएलवी) की एक बैठक आयोजित की गई।

विशेष लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के निर्देश

बैठक के दौरान उपस्थित सभी पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देशित किया गया कि वे “समाधान समारोह” विशेष लोक अदालत का व्यापक रूप से जनसामान्य के बीच प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें और अपने लंबित मामलों का समाधान प्राप्त कर सकें।

चिन्हित मामलों में नोटिस तामीला कराने के निर्देश

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने यह भी निर्देश दिए कि विशेष लोक अदालत के लिए चिन्हित किए गए मामलों में संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस आदि की तामीला सुनिश्चित कराई जाए, जिससे मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।

बैठक में पीएलवी और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवक बालचन्द नागर, राजवीर सिंह, हरेन्द्र कुमार, हेमलता सहित अन्य पीएलवी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आयोजन की तैयारियों को प्रभावी और व्यापक बनाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.