दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 5 जगह इंटरचेंज जारी; जंतर-मंतर पर पुलिस और RAF का कड़ा पहरा

0 27

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और RAF के जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही दंगा नियंत्रण वाहनों की भी तैनाती की गई है।

SIR के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान

कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों की ओर से जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। प्रदर्शन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त की जवाबदेही की मांग की जा रही है।

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस और RAF के जवानों के साथ दंगा नियंत्रण वाहन भी मौके पर तैनात किए गए हैं।

इन 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अगली सूचना तक बंद कर दिए गए हैं। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

5 स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी

प्रवेश और निकास बंद होने के बावजूद राजीव चौक, मंडी हाउस, आईएनए, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।

यात्री इन पांच स्टेशनों पर मेट्रो की एक लाइन से दूसरी लाइन में बदलाव कर सकेंगे। हालांकि, इन स्टेशनों से बाहर निकलने और प्रवेश करने की सुविधा अगली सूचना तक बंद रहेगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.