OTT पर सस्पेंस-थ्रिलर का जलवा, 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज के साथ रचा रिकॉर्ड; दो महीने बाद भी बरकरार है दबदबा

0 19

नई दिल्ली: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो रिलीज के लंबे समय बाद भी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखती हैं। ऐसी ही एक सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर वेब सीरीज ने दो महीने में 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 3 जुलाई को रिलीज हुई यह सीरीज अब भी दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है।

किडनैपिंग और साइबर क्राइम पर आधारित है कहानी

राजकुमार हिरानी की सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो में वीर हिरानी और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं। साइबर टेक्नोलॉजी पर आधारित इस कहानी में अरशद वारसी ने गोवा के पुलिस अधिकारी पेड्रो का किरदार निभाया है। पेड्रो एक बच्चे के अपहरण के मामले को सुलझाने की कोशिश करता है, लेकिन कई गड़बड़ियों के बाद उसका तबादला आईटी सेल में कर दिया जाता है।

इसके बाद कहानी में प्रीतम की एंट्री होती है। प्रीतम एक तेज-तर्रार टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट है, जो पेड्रो के साथ मिलकर उस साइबर अपराधी तक पहुंचने की कोशिश करता है, जिसने ब्लू व्हेल गेम के जरिए बच्चे का अपहरण किया है।

कहानी में रहस्य तब और गहरा जाता है, जब सामने आता है कि बच्चे का अपहरण करने वाला अपराधी उसे अपने पास नहीं रखता। प्रीतम और अपहरणकर्ता के बीच पुराने संबंध क्या हैं और ब्लू व्हेल गेम के जरिए पेड्रो के बच्चे की मौत कैसे होती है, इन सवालों की परतें कहानी के अलग-अलग एपिसोड में खुलती जाती हैं।

3 करोड़ से ज्यादा व्यूज, 7.3 करोड़ घंटे का वॉच टाइम

राजकुमार हिरानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज की इस उपलब्धि की जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक, प्रीतम एंड पेड्रो को अब तक 3.1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, सीरीज का कुल वॉच टाइम 7.3 करोड़ घंटे बताया गया है।

सीरीज की कहानी में साइबर अपराध जैसे गंभीर विषय को दर्शकों के लिए रोचक बनाए रखने के लिए कॉमेडी का भी इस्तेमाल किया गया है। यही वजह है कि सस्पेंस और मिस्ट्री के साथ कहानी में मनोरंजन का पहलू भी देखने को मिलता है।

वीर हिरानी ने किया अभिनय की दुनिया में डेब्यू

प्रीतम एंड पेड्रो की स्टार कास्ट में वीर हिरानी, अरशद वारसी, बमन ईरानी, विक्रांत मैसी और मोना सिंह शामिल हैं। इस सीरीज के जरिए राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है।

अगर आपने अभी तक यह सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर सीरीज नहीं देखी है, तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.