दुकान पर खड़े युवा व्यापारी को पड़ा दिल का दौरा, मौत का दर्दनाक VIDEO हुआ वायरल

0 1,279

यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) में दुकान के सामने खड़े कपड़ा व्यापारी (Cloth TRader) को अचानक हार्टअटैक (Heart Attack) आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई. मौत की यह घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब यह सीसीटीवी फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. व्यापारी का नाम अमित कालरा बताया जा रहा है जो एक दुकान पर ही खड़े थे. अचानक वो लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गए और वहीं उनकी मौत हो गयी.

घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक कपड़ा व्यापारी अमित कालरा दुकान का सामान लेने के लिए हिरनमारान गए थे, जहां पर वह दुकान के सामने खड़े थे और अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. रविवार को यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई.नवीन नगर निगम के कपड़ा व्यपारी की अचानक हुई मौत से हड़कंप मच गया. जैसे ही अमित कालरा सड़क पर गिरे आस-पास के लोगों ने उन्हें उठाया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. रविवार को मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ.

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.