मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित कपल Kiara Advani और Sidharth Malhotra एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। एनएमएसी की तीसरी वर्षगांठ समारोह में शामिल होने के बाद इस स्टार कपल ने घर पर किए गए फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिन्हें फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
दोनों तस्वीरों में हाथ थामे मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। ट्रेडिशनल आउटफिट में सजे यह कपल बेहद आकर्षक और एलिगेंट दिख रहा है।
फैंस और सेलेब्स ने की जमकर तारीफ
जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी कमेंट सेक्शन में तारीफों की बौछार कर दी। अभिनेत्री Tamannaah Bhatia ने उन्हें ‘सबसे प्यारी’ जोड़ी बताया, जबकि फैंस ने उनकी नजर न लगने की दुआ तक कर डाली।
पैरेंटहुड एंजॉय कर रहा कपल
पिछले साल जुलाई में कियारा और सिद्धार्थ के घर बेटी का जन्म हुआ था, जिसके बाद उनकी जिंदगी में नई खुशियां आईं। कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘सराया’ रखा है। हालांकि अब तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन अक्सर वे अपने पैरेंटहुड को लेकर खुशी जाहिर करते रहते हैं।
‘टॉक्सिक’ में यश संग दिखेंगी कियारा
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। खास तौर पर फिल्म Toxic को लेकर जबरदस्त चर्चा है, जिसमें वह साउथ स्टार Yash के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस फिल्म में कियारा ‘नाडिया’ के किरदार में दिखाई देंगी।
इसके अलावा वह फिल्म War 2 में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें उनकी जोड़ी Hrithik Roshan के साथ पसंद की गई थी। आने वाले समय में उनकी कई और फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनमें ‘बैजू बावरा’ भी शामिल है।