राजमा चावल की ठेली पर रुक गए मुख्यमंत्री धामी के कदम

0 1,724

रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर दौरे पर हैं वही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर के एक राजमा चावल के स्टॉल पर जा पहुंचे और राजमा चावल का स्वाद चखा।इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, शहर विधायक राजकुमार ठुकराल मौजूद रहे। बताते चलें युवा नेता व विधायक रहते हुए पुष्कर सिंह धामी अक्सर यहां आते थे और राजमा चावल खाया करते थे, वहीं पुराने दिनों को याद करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बार अपने मित्र के प्रतिष्ठान रस्तोगी राजमा चावल पर पहुंचकर राजमा चावल खाए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.