सीतापुर में तहसील बिसवॉ के अंतर्गत शारदा नदी के कटान से सुरक्षा हेतु स्टड निर्माण परियोजना के लिए 02 करोड़ स्वीकृत

0 733

लखनऊ: सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद सीतापुर में तहसील विसवॉ के अंतर्गत शारदा नदी के दायें किनारे पर स्थित ग्राम जटपुरवा, भुरजीनपुरवा, लोधनपुरवा एवं द्वारिका व अन्य की शारदा नदी के कटान से सुरक्षा हेतु स्टड निर्माण की परियोजना के लिए 16244.62 लाख के सापेक्ष 02 करोड़ रूपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।

इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह कहा गया है कि प्रश्नगत कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व परियोजना पर सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति अवश्य प्राप्त कर ली जायेगी तथा स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल स्वीकृत कार्य पर ही किया जायेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.