दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश जारी, शुक्रवार के लिए है यलो अलर्ट

0 812

दिल्ली-एनसीआर में सुबह 10 बजे के बाद बारिश का दूसरा दौर शुरू हो गया है। दिल्ली के अलावा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में बारिश हो रही है। इससे पहले सुबह 4 बजे के आसपास दिल्ली, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में कहीं धीमी तो कहीं पर मध्यम स्तर की बारिश हुई थी।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होगी। इस बाबत IMD ने आरेंज अलर्ट जारी किया है, यानी दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के आसार हैं। बारिश के दौरान तेज हवा चलने के भी आसार हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.