उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 149 नये मामले, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

0 448

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,10,409 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 149 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,42,80,304 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 124 लोग तथा अब तक कुल 20,55,180 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 853 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 28 मई, 2022 को एक दिन में 3,69,126 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,32,08,576 तथा दूसरी डोज 13,59,42,941 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,36,50,817 तथा दूसरी डोज 1,07,71,152 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 72,38,152 तथा दूसरी डोज 25,34,933 दी गयी। कल तक 31,16,223 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,64,62,794 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.