लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल किया गया है। 1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद पर प्रोन्नत किया गया है। फिलहाल वे अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) साइबर क्राइम के पद पर तैनात हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने पर फाइल राज्यपाल के पास भेजी गई। राज्यपाल से मंजूरी मिलते ही मंगलवार को प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बिनोद कुमार सिंह की पदोन्नति का आदेश जारी कर दिया।


हालांकि, डीजी पद पर प्रोन्नति के बाद उनकी नई तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा। बिनोद कुमार सिंह अपनी सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और उन्हें तेजतर्रार व ईमानदार अधिकारी के रूप में जाना जाता है।