22 मिनट के भाषण में राजनीतिक दलों पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी

0 1,573

संविधान दिवस (Constitution Day) के मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 22 मिनट का भाषण दिया. इस दौरान वो परिवारवाद को लेकर विभिन्न पार्टियों पर जमकर बरसे. उन्होंंने कांग्रेस, अखिलेश या लालू किसी का नाम नहीं लिया, हालांकि उनका इशारा साफ था. इस कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज का दिवस बाबासाहेब अम्बेडकर, डॉ राजेन्द्र प्रसाद जैसे दुरंदेशी महानुभावों का नमन करने का है. आज का दिवस इस सदन को प्रणाम करने का है.

पीएम मोदी ने कहा आज 26/11 हमारे लिए एक ऐसा दुखद दिवस है, जब देश के दुश्मनों ने देश के भीतर आकर मुंबई में आतंकवादी घटना को अंजाम दिया भारत के अनेक वीर जवानों ने आतंकवादियों से लोहा लेते-लेते अपने आप को समर्पित कर दिया. मैं आज 26/11 को उन सभी बलिदानियों को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं

पीएम मोदी बोले हमारा संविधान ये सिर्फ अनेक धाराओं का संग्रह नहीं है, हमारा संविधान सहस्त्रों वर्ष की महान परंपरा, अखंड धारा उस धारा की आधुनिक अभिव्यक्ति है. इस संविधान दिवस को इसलिए भी मनाना चाहिए, क्योंकि हमारा जो रास्ता है, वह सही है या नहीं है, इसका मूल्यांकन करने के लिए मनाना चाहिए.

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि अच्छा होता कि आजादी के बाद ही 26 नवंबर को हर बार संविधान दिवस मनाना चाहिए था, जिससे ये पता चल सकता कि संविधान कैसे बनाया गया. हमारा संविधान हमारे विविध देश को बांधता है. कई बाधाओं के बाद इसका मसौदा तैयार किया गया और देश की रियासतों को एकजुट किया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.