मेरठ में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 25 हजारी अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर इकबाल, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित

0 292

एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने रविवार को फलावदा थाना क्षेत्र के गांव मौजीपुर से अंतरराष्ट्रीय पशु तस्करी गैंग का सदस्य एवं 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए। वह फलावदा थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और मीरापुर मुजफ्फरनगर में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है।

एसटीएफ फील्ड इकाई, नोएडा की टीम को रविवार को सूचना मिली कि मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा निवासी इकबाल पुत्र सईद की मौजीपुर, फलावदा में लोकेशन मिल रही है। वह फलावदा थाने का गैंगस्टर एवं 25 हजार हजार रुपये का इनामी भी है। रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे एसटीएफ ने छापा मारकर मौजीपुरा से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित अंतरराष्ट्रीय पशु तस्करी गैंग का सदस्य है। उस पर विभिन्न थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। फलावदा थाने में पहला मुकदमा वर्ष 2012 में दर्ज हुआ था। वर्ष-2022 में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था, जबकि बिजनौर कोतवाली में गोवध अधिनियम के तहत वर्ष 2017 में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.