दिल दहलाने वाला हादसा: पिकनिक के दौरान अरब सागर में डूबे 3 लोग, 4 अन्य लापता

0 63

मुंबई: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले से दिल को दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, सिंधुदुर्ग जिले में पिकनिक मनाने के दौरान अरब सागर में एक ही परिवार के तीन सदस्य डूब गए हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हादसे में चार अन्य लोग लापता भी हैं। इस दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। पुलिस ने बताया है कि हादसे का शिकार सभी लोग एक ही परिवार के थे।

कब और कहां हुआ हादसा?
दरअसल, ये पूरी घटना शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब मुंबई से 490 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी पर स्थित शिरोडा-वेलागर समुद्र तट पर हुई है। पुलिस की ओर से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पिकनिक के दौरान एक परिवार के कम से कम तीन लोग समुद्र में डूब गए हैं। वहीं, उनके साथ समुद्र में उतरे चार अन्य लोग लापता हो गए हैं। पुलिस ने बताया है कि ग्रुप में शामिल एक 16 साल की लड़की को बचा लिया गया है।

कैसे हुआ हादसा?
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में हुई इस घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया- “एक ही परिवार के 8 लोग पिकनिक मना रहे थे। उनमें से दो कुडाल (सिंधुदुर्ग) में ठहरे थे, जबकि छह अन्य बेलगाम (कर्नाटक के बेलगावी) से आए थे। सभी आठ लोग तैरने के लिए समुद्र में गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वे डूबने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीम ने बचाव अभियान शुरू किया।”

तीन लोगों के शव बरामद किए गए
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि “तलाशी के दौरान तीन लोगों के शव बरामद किए गए है। वहीं, चार अन्य लोग अब भी लापता हैं।” उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय एक लड़की को बचाया गया है और बाकी चार की तलाश देर शाम तक जारी रही।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.