32 साल की एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, सर्वाइकल कैंसर से हुई मौत

0 417

मुंबई: एक्ट्रेस और मॉडल हीरोइन और मॉडल पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। उनके निधन की जानकारी उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई है।

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है कि, ‘हमें आपको ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। उनके संपर्क में आने वाले प्रत्येक प्राणी को पवित्र प्रेम प्राप्त होता था। हम दुख की इस घड़ी में गोपनीयता का अनुरोध करेंगे।’ पोस्ट में आगे एक्ट्रेस की मौत की वजह का जिक्र किया गया है, जिसमें लिखा है कि, ‘पूनम पांडे की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई है।’

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। पूनम पांडे के लेटेस्ट पोस्ट ने अब पूरी दुनिया को एक बड़ा झटका दे दिया है। किसी के लिए भी इस खबर पर पर विश्वास कर पाना मुश्किल है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.