यूपी में कोरोना संक्रमण के 392 नये मामले, कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर जारी

0 572

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 84,760 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 392 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,78,37,865 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 346 लोग तथा अब तक कुल 20,67,513 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,250 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 07 जुलाई, 2022 को एक दिन में 2,37,139 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,34,86,317 तथा दूसरी डोज 14,40,96,992 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,40,28,859 तथा दूसरी डोज 1,24,61,952 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 82,66,045 तथा दूसरी डोज 63,48,166 दी गयी। कल तक 36,58,707 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,23,47,038 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.